Sunday, December 3, 2023
HomeUncategorizedAIJGF के द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

AIJGF के द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

छपरा। ऑल इंडिया ज्वेलर्स और गोल्डस्मिथ फेडरेशन छपरा में उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सारण जिले में पिछले कई महीनों में हुए लूट कांड में त्वरित उद्भेदन, सामान बरामद और सफल गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सारण पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उपाधीक्षक सौरभ जायसवाल, कैट प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, श्री प्रकाश आर्नामेंट्स की प्रोपराइटर राखी गुप्ता एवं कैट के प्रमंडलीय अध्यक्ष व एआईजेजीएफ के सारण जिला अध्यक्ष एवं आयोजनकर्ता श्रीप्रकाश आर्नामेंट्स ओनर वरुण प्रकाश, सर्राफा संघ के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, स्वर्णकार संघ के महामंत्री संजीत स्वर्णकार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

पुलिस कप्तान ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा ऐसा विभाग है जो 24 घंटे सेवा करता है। हर सुख दुख में सारण पुलिस आपके साथ तत्परता के साथ खड़ा है। हमें समाज में रहकर काम करना होता हैं। हर कांड के उद्भेदन में जिन लोगों का साथ मिला इन सभी लोगों का धन्यवाद। हर कांड के उद्भेदन में कुछ नया सिखने को मिलता हैं। हमेशा आपकी सेवा में सारण पुलिस तत्पर हैं।

वरुण प्रकाश ने कहा कि समाज के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल से लेकर बाढ़ या फिर शहरी क्षेत्र के लिए सेवा कार्य जारी हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना जो हमारी सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगे हुए हैं हमारा कर्तव्य बनता है कि समाज के फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाए। राखी गुप्ता ने महिला पुलिस कर्मियों को सैल्यूट करते हुए कहा कि घर परिवार के साथ समाज के लिए भी उसी निष्ठा के साथ काम कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल है।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान से अंजनी कुमार अनमंडल पु० पदा० सोनपुर सारण, मुनेश्वर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुo पदा० सदर अनुमंडल सारण, सौरभ जयसवाल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सारण, सुश्री ज्योति कुमारी परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सारण, शुशील कुमार सिंह परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सारण, पु० नि० विमल कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक सदर सारण, पु० नि० मंजु कुमारी सिंह थानाध्यक्ष भगवान बाजार, पु० नि० धमेन्द्र कुमार, प्रभारी ALLF सारण, पु० नि० अरूण कुमार अकेला, डी० आई० यु० सारण। (10) पु० नि० अकिल अहमद थानाध्यक्ष मढौरा, पु० अ० नि० रामसेवक रावत थानाध्यक्ष गरखा, पु० अ० नि० ओमप्रकाश चौहान थानाध्यक्ष रिविलगंज, पु० अ० नि० विकास कुमार सिंह मुफसिल थाना, पु० अ० नि० किशोरी चौधरी, डी० आई० यु० सारण, पु० अ० नि० राजेश चौधरी डी० आई० यु० सारण, पु० अ० नि० दिवाकर काजी थानाध्यक्ष sc/st थाना, पु० अ० नि० प्रमोद कुमार सिंह, भगवान बाजार थाना, पु० अ० नि० मेराज खाँ, भगवान बाजार थाना, प्र० पु० अ० नि० नैन्सी कुमार, महिला थाना, प्र० पु० अ० नि० मुकेन्द्र कुमार भगवान बाजार थाना, प्र० पु० अ० नि० निरंजन कुमार-2 नगर थाना, प्र० पु० अ० नि० लक्ष्मी कुमारी नगर थाना, स० अ० नि० रंजीत कुमार, गौरी ओ० पी०, सि० 227 / सुमन्त कुमार, तकनीकी शाखा सारण, सि0 1166 / मुकेश कुमार तकनीकी शाखा, सारण, सि0 1043 / लव कुमार सिंह डी० आई० यु० सारण, सि० 592 / विकास कुमार, डी० आई० यु० सारण, सि0 121 / सुमित कुमार सिंह डी० आई० यु० सारण को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, उषा देवी श्री प्रकाश मेमोरियल एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश, सर्राफा संघ के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, स्वर्णकार संघ के महामंत्री संजीत स्वर्णकार, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष CAIT राहुल कुमार, समस्तीपुर से ऑक्सीजन मैन सिकंदर आलम, CAIT जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर धर्मनाथ कुमार, CAIT के संगठन महामंत्री विजय सोनी, शशि कुमार, विजय सिंह, डॉ सुनील शर्मा, डॉ अमित कुमार, राजेश फैशन, राजीव मिश्रा, अश्वनी गुप्ता, बिकास बाबा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments