Home Uncategorized हिंदी हमारी मातृभाषा ही नही बल्कि जीवन शैली भी है- संजय कुमार...

हिंदी हमारी मातृभाषा ही नही बल्कि जीवन शैली भी है- संजय कुमार राय,एसडीएम

0
16

हिन्दी दिवस के अवसर पर एसडीएम संजय कुमार राय ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामना
हिंदी हमारी मातृभाषा ही नही बल्कि जीवन शैली भी है– संजय कुमार राय,एसडीएम
*छपरा 14 सितम्बर : *हिन्दी दिवस के अवसर पर छपरा
अनुमंडल कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ साथ हमारी जीवन शैली भी है हिन्दी राष्ट्रभाषा होने के कारण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी है। बिहार हिन्दी भाषी राज्य है यहाँ 1950 से ही राजभाषा अधिनियम लागू है। हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषा है। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की राजभाषा के साथ-साथ भारत में सबसे अधिक बोली या समझी जाने वाली भाषा है।
वही इस आयोजन में मौजूद जिले के प्रखर विद्वान राजेश्वर उपाध्याय ने कहा की हिन्दी हमारे देश की सबसे समृद्ध भाषा है। इसे सभी लोग बड़ी सहजता से लिखते, पढ़ते और समझते हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने कार्यों का निष्पादन हिन्दी में ही करें। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है।
वही आज के इस आयोजन के अवसर पर अर्शी शाहीन सहायक अनुमंडल पदाधिकारी, एवम,आई बी मोरगन कार्यपालक दंडाधिकारी, शिक्षाविद,रामेश्वर उपाध्याय राम बाबू सिंह,अली आलम,सरफराज अहमद,वीरेंद्र राय एवम अनुमंडल कार्यालय के कर्मीगणों के द्वारा भी अपने उद्गार व्यक्त किये गये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here