
हनुमन्त जयंती समारोह 55 वां वार्षिक महोत्सव रामाचार्य पूजन और सीताराम हनुमान 24 घंटा अखंड अष्टयाम के साथ शुभारंभ हुआ। 10 दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को संध्या समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के प्रधान सचिव प्रो रनंजय सिंह, अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह सचिव सत्यनारायण शर्मा, बासुदेव प्रसाद, सदस्य ओम नारायण सिंह, सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण आने वाले श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद ग्रहण कर आ रहे थे। अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक ने भी भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। आज शनिवार को प्रवचन माला का शुभारंभ किया जाएगा। 15 अक्टूबर सुबह 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर तक चलेगा 24 अक्टूबर को शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।


