Sunday, December 3, 2023
HomeUncategorizedसारण के पत्रकार मनोज कुमार सिंह एबीपीएसएस के बिहार प्रदेश संयोजक मनोनीत

सारण के पत्रकार मनोज कुमार सिंह एबीपीएसएस के बिहार प्रदेश संयोजक मनोनीत

पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश मे लागु करने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर 2023 को गुजरात के पोरबंदर से दिल्ली तक यात्रा निकाली जायेगी:- ज़िग्नेश कलावाडिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

सारंगढ़।छत्तीसगढ़। एबीपीएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छत्तीसगढ़ की पान पानी पायलगी की भूमि सारंगढ़ मे सम्पन्न हो गई। बैठक में देश के कई राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। देश में पत्रकारों की एक सूत्री पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अगले वर्ष दो अक्टूबर 2023 को पोरबन्दर गुजरात से दिल्ली तक की दस हजार किमी लम्बी यात्रा निकालेगी। रविवार को सारंगढ़ के टमटोरा पर्यटन केन्द्र परिसर में सम्पन्न एबीपीएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े व केन्द्र सरकार के श्रम संसाधन मंत्रालय द्वारा पंजीकृत पत्रकार संगठन एबीपीएसएस के लगभग एक दर्जन प्रतिनिधि पत्रकार हितार्थ देश के बीस राज्यों से होकर पत्रकार सुरक्षा यात्रा निकालेंगे जिसका नेतृत्व वे खुद करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग दो महीने तक अनवरत चलने वाले उक्त यात्रा के माध्यम से देश के पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के समापन के पश्चात दिल्ली में देश भर से हजारों पत्रकारों को इकट्ठा कर विशाल रैली तथा अनिश्चित कालीन आंदोलन का विधिवत आगाज किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह को एबीपीएसएस का बिहार प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया। प्रदेश संयोजक मनोनीत किये जाने के बाद मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि अगले दो महीनों में बिहार के सभी जिलों व प्रखंडों में पत्रकारों की बैठक आयोजित करके फरवरी महीने तक संगठन को धारदार बनाकर नया स्वरूप तैयार कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान ने बताया कि फरवरी महीने में महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व पत्रकारों की बैठक आयोजित कर पत्रकार सुरक्षा यात्रा की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में राकेश प्रताप सिंह परिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,महफूज खान राष्ट्रीय महासचिव,गोविंद शर्मा (प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़) रत्नाकर त्रिपाठी राष्ट्रीय महासचिव,बीरबल शर्मा राष्ट्रीय सचिव,अजय परमार (प्रदेश अध्यक्ष गुजरात) शेख रईस जीतु भाई डॉ बसन्त सिंह हेमंत कुमार शर्मा नितेश कुमार सिंह तथा राजेश यादव समेत कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments