Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedसारण की बेटी के मिश ओड़िशा टॉपर बनने के बाद छठ पूजा...

सारण की बेटी के मिश ओड़िशा टॉपर बनने के बाद छठ पूजा मे ननिहाल अनवल पहुंचने पर गांव मे मना जश्न

जलालपुर |प्रखंड के सीमावर्ती गांव दामोदरपुर की तानिया जुलाई मे मिश ओडिसा प्रतियोगिता मे मिश रनर अप चयनित हुई थी |छठ पूजा मे उसके अपने ननिहाल मे पहुंचने पर गांव मे जश्न मनाया गया|ग्रामीणो ने अपनी होनहार नतिनी को मिठाईयां खिला उसे बधाई दी|बताते चले कि पिता हरेन्द्र सिंह तथा माता अनीता सिंह की पुत्री तानिया नगरा प्रखंड के दामोदर गांव की मूल निवासी है तथा उसकी पढ़ाई लिखाई ओड़िशा में ही हुई है। बचपन से तानिया को कुछ कर गुजरने का सपना था। वह मध्यम वर्गीय परिवार से थी इसलिए उसके जीवन में काफ़ी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा। काफी संघर्षों के बाद तानिया 2022 में आखिरकार अपने सपने को हासिल कर ली। खुशी तो तब हुई जब तानिया पहली बार मिस ओड़िशा रनर अप 2022 बनी |उसे डायमंड बैच, मेडल, और सर्टिफिकेट देकर उसे सम्मानित किया गया। तानिया ने बिहार के छपरा का नाम रौशन किया। तानिया को मिस इंडिया ग्लोब के लिए भी चयनित किया गया।तानिया को पवन कुमार सिंह ,विनोद कुमार ब्रजेश सिंह उत्तम कुमार सहित ग्रामवासियों ने उसे बधाई दी है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments