
युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा




सारण जिले के वरिष्ठ छात्र नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस छपरा में साथी प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक मोर्चे का गठन किया गया जिसे युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा का नाम दिया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा में संगठन के निर्माण, विस्तार, छपरा शहर एवं सारण जिले से जुड़े व्याप्त समस्याओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, अपराधियों पर अंकुश लगाने, पत्रकार सुरक्षा इत्यादि प्रमुख मुद्दे शामिल थे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय संयोजन समिति का निर्माण हुआ जिसमें प्रिंस कुमार को संयोजक, शेख नौशाद एवं विकास तिवारी को सहसंयोजक, अमित नयन को मीडिया प्रभारी तथा विक्की कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। 11 सदस्यीय संयोजन समिति में प्रिंस कुमार, शेख नौशाद, विकास तिवारी,अमित नयन विकास गुप्ता, सत्य प्रकाश तिवारी, रूपेश कुमार, सद्दाब मजहरी, विकी कुमार, रचित भारती, सनी पठान शामिल हैं।
