Sunday, December 3, 2023
HomeUncategorizedसरकार का सच्चा प्रतिनिधित्व करता है डाक विभाग

सरकार का सच्चा प्रतिनिधित्व करता है डाक विभाग


यह बात महाराजगन्ज सांसद माननीय जनार्दन सिंह सिक्रिवाल ने एकमा डाक अनुमन्डल छपरा द्वारा दाउदपुर उप डाक घर से आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा की शुरुआत पर कही | आज दिनांक 13-08-22 को अनुमन्डल डाक निरीक्षक श्री मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे दाउदपुर उप डाक घर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गयी जिसको महाराजगन्ज सांसद माननीय जनार्दन सिंह सिक्रिवाल ने रवाना किया | यह मोटरसायकिल तिरंगा यात्रा मे पुरे एकमा अनुमन्डल छपरा के डाक कर्मचारियों ने भाग लिया | यह यात्रा दाउदपुर उप डाक घर से शुरू हो कर एकमा के मुख्य मार्ग होते हुए एकमा मुख्य डाक घर में समाप्त हुआ | माननीय सांसद ने सारण प्रमण्डल छपरा के प्रवर डाक अधीक्षक श्री ए. एन. राव एवं अनुमन्डल डाक निरीक्षक एकमा श्री मृत्युंजय कुमार सिंह बहुत बहुत बधाई और शुभकामना दी साथ ही सथ पुरे सारण जिले में धर घर तिरंगा योजना को सफ़ल बनाने के लिए दोनो अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों की सराहना की | इस अवसर पर श्री ब्रजकिशोर प्रसाद उपडाकपाल दाउदपुर, दिपक सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, प्रभात सिंह, हरेन्द्र भगत, देव्न्द्र ओझा, राधेश्याम मिश्रा, तारकेश्वर साह उप डाकपाल एकमा, आनंद मोहन सिंह, दिपक पुरी, नन्दकिशोर चौधरी, नन्दकिशोर सिंह प्रमुख रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments