
🌄
74-30✴️मध्यमान✴️75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🕉️


_आज विशेष_
भगवान शिव के वाहन नंदी की पौराणिक कथा
इतिहास उत्पत्ति और महत्व


_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक………………….10.07.2023
कलियुग संवत्…………………………5125
विक्रम संवत………………………….. 2080
शक संवत……………………………..1945
संवत्सर……………………………. श्री पिंगल
अयन…………………………….. दक्षिणायण
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास…………………………….. प्रथम् श्रावण
पक्ष……………………………………… कृष्ण
तिथि………. अष्टमी. सायं. 6.44 तक / नवमी
वार…………………………………… सोमवार
नक्षत्र……… रेवती. सायं. 6.59 तक / अश्विनी
चंद्र राशि………. मीन. सायं. 6.59 तक / मेष
योग…. अतिगंड. अपरा. 12.32 तक / सुकर्मा
करण………………… बालव. प्रातः 7.17 तक
करण……… कौलव. सायं. 6.44 तक / तैत्तिल
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर – 5 मिनट—–अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.49.14 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 7.24.16 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………13.35.01
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 10.25.24
चंद्रास्त…………………. 12.51.29 PM पर
चंद्रोदय………………….12.40.03 AM पर
राहुकाल… . प्रातः 7.31 से 9.13 तक(अशुभ)
यमघंट.. पूर्वा. 10.55 से 12.37 तक(अशुभ)
गुलिक………….. अपरा. 2.19 से 4.01 तक
अभिजित…….. .मध्या. 12.10 से 1.04 तक
पंचक……………….. सायं. 6.59 पर समाप्त
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)…….. आज नहीं है
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार…….. दूध का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞_
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…
गौधूलक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद का समय गौधूलिक कहलाता है
✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
✴️सूर्योदय कालीन ग्रह एवं लग्न स्पष्ट✴️
ग्रह…….राशि–अंश–कला–नक्षत्र चरणाक्षर
🕉️✡️✡️✡️✡️✡️✡️✡️🕉️
🌄✴️✴️✴️✴️✴️🌄
लग्न………… मिथुन 22°53′ पुनर्वसु 1 के
सूर्य………… मिथुन 23°21′ पुनर्वसु 2 को
चन्द्र ………………. मीन 22°35′ रेवती 2 दो
बुध ^………………. …कर्क 3°32′ पुष्य 1 हु
शुक्र ……………….. सिंह 1°27′ मघा 1 मा
मंगल ………………… सिंह 5°33′ मघा 2 मी
बृहस्पति ……….. .मेष 16°32′ भरणी 1 ली
शनि *…….. . .कुम्भ 12°43′ शतभिषा 2 सा
राहू *………………… मेष 6°2′ अश्विनी 2 चे
केतु *………………….. तुला 6°2′ चित्रा 4 री
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
चौघड़िया (दिन-रात)केवल शुभ कारक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
अमृत…………….प्रातः 5.49 से 7.31 तक
शुभ…………….प्रातः 9.13 से 10.55 तक
चंचल………….अपरा. 2.19 से 4.01 तक
लाभ……………अपरा. 4.01 से 5.42 तक
अमृत…………… सायं. 5.42 से 7.24 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
चंचल……… सायं-रात्रि. 7.24 से 8.42 तक
लाभ……..रात्रि. 11.19 से 12.37 AM तक
शुभ….. रात्रि. 1.55 AM से 3.13 AM तक
अमृत…. रात्रि. 3.13 AM से 4.31 AM तक
चंचल…..रात्रि. 4.31 AM से 5.50 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.
07.09 AM तक——रेवती—2——दो
01.02 PM तक——रेवती—3——-च 06.59 PM तक——रेवती—4——ची
__राशि मीन – पाया स्वर्ण
12.56 AM तक—-अश्विनी—1— —चू
उपरांत रात्रि तक—-अश्विनी—2—— चे
राशि मेष -पाया स्वर्ण __________________________
_आज का दिन_
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है अन्य व्रत………………………………. नहीं है
दिन विशेष…… ..श्रावण रुद्राभिषेक कर्म जारी
पर्व विशेष………………………………नहीं है पंचक…………………सायं. 6.59 पर समाप्त विष्टि(भद्रा)…………………………… …..नहीं है
खगोलीय………भरण्यां गुरु. अपरा. 5.40 पर
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत.सि.योग…………………………. नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है _______________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी_
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
दिनांक………………………..11.07.2023
तिथि…………….. श्रावण कृष्णा 9 मंगलवार
व्रत विशेष……………………………. नहीं है अन्य व्रत……………………………… नहीं है
दिन विशेष……. श्रावण रुद्राभिषेक कर्म जारी
दिन विशेष…………… विश्व जनसंख्या दिवस
पर्व विशेष…………………………… . नहीं है पंचक………………………………… नहीं है विष्टि(भद्रा)………………………………. नहीं है
खगोलीय……………………………… नहीं है
सर्वा.सि.योग…. .सूर्योदय से सायं. 7.04 तक
अमृत.सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग……………………….. . नहीं है
_आज विशेष _
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
भगवान शिव के वाहन नंदी की पौराणिक कथा
जहां भी भगवान शिव की पूजा होती है या जहां भी शिव की महिमा की बात होती है वहां नंदी का ज़िक्र आता ही है। अकसर देखा जाता है कि शिव की मूर्ति के सामने या उनके मंदिर के बाहर शिव के वाहन नंदी की मूर्ति स्थापित होती है। आइए जानते हैं भगवान शिव के वाहन नंदी से सम्बंधित एक कहानी जिससे हमें पता चलेगा की नंदी क्यों और कैसे महादेव की सवारी बने। और शिव प्रतिमा के सामने ही क्यों विराजित होते हैं नंदी?
शिलाद मुनि के ब्रह्मचारी हो जाने के कारण वंश समाप्त होता देख उनके पितरों ने अपनी चिंता उनसे व्यक्त की। मुनि योग और तप आदि में व्यस्त रहने के कारण गृहस्थाश्रम नहीं अपनाना चाहते थे। शिलाद मुनि ने संतान की कामना हेतु इंद्र देव को तप से प्रसन्न कर जन्म और मृत्यु से हीन पुत्र का वरदान मांगा। परन्तु इंद्र ने यह वरदान देने में असर्मथता प्रकट की और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कहा।
भगवान शंकर ने शिलाद मुनि के कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर स्वयं शिलाद के पुत्र रूप में प्रकट होने का वरदान दिया। कुछ समय बाद भूमि जोतते समय शिलाद को एक बालक मिला। शिलाद ने उसका नाम नंदी रखा। उसको बड़ा होते देख भगवान शंकर ने मित्र और वरुण नाम के दो मुनि शिलाद के आश्रम में भेजे जिन्होंने नंदी को देखकर भविष्यवाणी की कि नंदी अल्पायु है। नंदी को जब यह ज्ञात हुआ तो वह महादेव की आराधना से मृत्यु को जीतने के लिए वन में चला गया। वन में उसने शिव का ध्यान आरंभ किया।
भगवान #शिव नंदी के तप से प्रसन्न हुए व दर्शन वरदान दिया – वत्स नंदी! तुम मृत्यु से भय से मुक्त, अजर-अमर और अदु:खी हो। शंकर के वरदान के बाद नंदी मृत्यु से भय मुक्त, अजर-अमर और अदु:खी हो गया। भगवान शंकर ने उमा की सम्मति से संपूर्ण गणों, गणेशों व वेदों के समक्ष गणों के अधिपति के रूप में नंदी का अभिषेक करवाया।
इस तरह नंदी नंदीश्वर हो गए। बाद में मरुतों की पुत्री सुयशा के साथ नंदी का विवाह हुआ। भगवान शंकर ने नंदी को वरदान दिया कि जहां पर उनका निवास होगा वहां नंदी का भी निवास होगा। तभी से हर शिव मंदिर में शिवजी के सामने नंदी की स्थापना की जाती है।
नासिक शहर के प्रसिद्ध पंचवटी स्थल में गोदावरी तट के पास एक ऐसा शिवमंदिर है जिसमें नंदी नहीं है। अपनी तरह का यह एक अकेला शिवमंदिर है। पुराणों में कहा गया है कि कपालेश्वर महादेव मंदिर नामक इस स्थल पर किसी समय में भगवान शिवजी ने निवास किया था। यहां नंदी के अभाव की कहानी भी बड़ी रोचक है।
यह उस समय की बात है जब ब्रह्मदेव के पांच मुख थे। चार मुख वेदोच्चारण करते थे, और पांचवां निंदा करता था। उस निंदा वाले मुख को शिवजी ने काट डाला। इस घटना के कारण शिव जी को ब्रह्महत्या का पाप लग गया। उस पाप से मुक्ति पाने के लिए शिवजी ब्रह्मांड में हर जगह घूमे लेकिन उन्हें मुक्ति का उपाय नहीं मिला।
एक दिन जब वे सोमेश्वर में बैठे थे, तब एक बछड़े द्वारा उन्हें इस पाप से मुक्ति का उपाय बताया गया। कथा में बताया गया है कि यह बछड़ा नंदी था। वह शिव जी के साथ गोदावरी के रामकुंड तक गया और कुंड में स्नान करने को कहा। स्नान के बाद शिव जी ब्रह्महत्या के पाप से मुक्त हो सके। नंदी के कारण ही शिवजी की ब्रह्म हत्या से मुक्ति हुई थी। इसलिए उन्होंने नंदी को गुरु माना और अपने सामने बैठने को मना किया।
नंदी के नेत्र सदैव अपने इष्ट को स्मरण रखने का प्रतीक हैं, नंदी पवित्रता, विवेक, बुद्धि और ज्ञान के प्रतीक हैं। उनका हर क्षण शिव को ही समर्पित है और मनुष्य को यही शिक्षा देते हैं कि वह भी अपना हर क्षण परमात्मा को अर्पित करता चले तो उसका ध्यान भगवान रखेंगे।
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें…
🏵️🌄🌸🌸🌞🌸🌸🌄🏵️
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे हो सकता है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपके द्वारा अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच की। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज आप क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक़्त आ गया है कि आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा मस्ती भरी हो। काम के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहस में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपने दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह ख़राब कर सकती है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आपके द्वारा आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। वरिष्ठों का सहयोग और तारीफ़ आपके आत्मविश्वास और उत्साह को दोगुना कर देंगे। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। होशियारी से निवेश करें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका कोई रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।
✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️
✴️🏵️🌄 जय श्री भास्कर 🌄🏵️✴️