
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा हमेशा की तरह रिकॉर्ड कायम रखते हुए देश में सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट महज 1 महीने में बुधवार को शाम 3.30 बजे प्रकाशित कर दिया गया। इस वर्ष विज्ञान संकाय से लगभग 76% विद्यार्थी पास हुए।


छपरा शहर में संचालित गेटवे शिक्षण संस्थान के बच्चों ने इस वर्ष भी अपनी विश्वसनीयता कायम रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर नई कीर्तिमान हासिल किया है। समाचार प्रकाशित होने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पुछरी की रिया सिंह ने 426 अंक, जलालपुर निवासी गुलशन गुप्ता 422, छपरा साधनापुरी निवासी संजीव कुमार 419, विश्वजीत 393, रवीश 379, सोनू 379, अमित 371, बाजार समिति निवासी अंकिता मिश्रा 365, रीमू सिंह का 361, लॉ लिन कुमार 352, नंदिनी पांडेय 343, सजाद 342, विशाल राय 341, अनुज 338, प्रियांशु 332, श्रेया सिंह 329 इत्यादि मुख्य रिजल्ट्स है।


संस्था के निर्देशक रमण सिंह ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में संस्था के शिक्षक एवं बच्चों की कड़ी मेहनत के बदौलत हमने बोर्ड एवं कंपटीशन परीक्षा दोनों में रिकॉर्ड स्तर का रिजल्ट दिया है। गौरतलब हो कि जेईई मेंस परीक्षा 2021 में संस्था के आयुष एवं प्रत्युष ने जेनरल कैटेगरी से क्रमशः 99.8 एवं 99.5 पर्सेंटाइल लाकर ऑल इंडिया रैंक 1455 तथा 5383 रैंक लाकर संस्था की विश्वसनीयता को बढ़ाया है। इसी वर्ष नगरा निवासी हितेश कुमार प्रथम प्रयास में ही भारतीय तटरक्षक बल एवं सिकंदर अंसारी भारतीय नौसेना आर्टिफाइसर अप्रेंटिस ज्वाइन किए। संस्था के पुनीत कुमार एनडीए लिखित परीक्षा में पास करके एसएसबी इंटरव्यू के लिए पास हो गए है, इनका सब खड़गवासला में 06 अप्रैल को होना है।
