Wednesday, December 6, 2023
HomeUncategorizedविहंगम योग संस्थान के संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के आगमन...

विहंगम योग संस्थान के संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के आगमन एवं प्रवचन से धन्य हुआ सारण व सिंगही ग्राम

महर्षि सदाफल देव आश्रम सिंगही, छपरा में ब्रह्म ज्ञान के उपासक एवं साधक विहंगम योग संस्थान वाराणसी से “स्वर्वेद महामंदिर निर्माण” संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तत्वाधान में पधारे, संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज द्वारा एक दिवसीय सत्संग सुधा का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस सत्संग के कार्यक्रम में दूर दूर से आए हजारों विहंगम योग के भक्तजनों ने महाराज जी के संगीतमय प्रवचन को सुना और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।
प्रवचन के क्रम में संत विज्ञान देव जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन ईश्वर प्रदत्त अनमोल उपहार है, महान प्रसाद है एवं अनन्त आनन्द का श्रोत है। इसे खाने, सोने एवं स्वार्थ पूर्ति में ही नष्ट करना नहीं चाहिए। हमारा मानव जीवन सेवा, ज्ञान और मोक्ष की अनंत यात्रा है। इसका उद्देश्य आत्मा से परमात्मा की प्राप्ति, लौकिक से अलौकिक की खोज तथा नश्वर से अमरता की संकल्प सिद्धि की साधना है। महर्षि सदाफल देव जी ने अपने जीवन, चिंतन एवं साधना से हमें जो ब्रह्मविद्या का ज्ञान रूपी अनमोल रतन प्रदान किया है आज जरूरत इस बात की है कि इसे स्वर्वेद पठन, सत्संग एवं साधना के द्वारा जन-जन तक सुलभ कराने का प्रयास किया जाए। इसी संकल्प से “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” की परिकल्पना को सारे विश्व में साकार किया जा सकता है। ब्रह्मा विद्या की प्राप्ति के पश्चात ही मानव अपने जीवन को धन्य बना सकता है तथा साधना पथ पर चलते हुए स्वेच्छा से मोक्ष प्राप्त कर सकता है।
इसी क्रम में महाराज जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा प्रशंसित विहंगम योग को समर्पित स्वर्वेद महामंदिर धाम परिसर में सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 135 फुट से भी ऊंची प्रतिमा ( Statue of Spirituality) का निर्माण वाराणसी में होने जा रहा है। जिसके लिए संकल्प पत्र भरा जा रहा है। जो भी श्रद्धालु जन इसमें अपना अंशदान देना चाह रहे हैं, खुशी-खुशी दे सकते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र साह मुखिया, उमाशंकर सिंह, महात्मा महतो, राजकिशोर सिंह, उदय शंकर शाह, कृष्ण मोहन प्रसाद, रवि महतो, शशीकांत मिश्रा, चंद्रभूषण प्रताप राजू, रामबाबू प्रसाद शिक्षक, बैजू राय व्यास, प्रदीप कुमार, भुनेश्वर ठाकुर, मंटू राय, झगरू साह, जनार्दन राय, राजेंद्र प्रसाद राय, अखिल तिवारी, ब्रह्मानंद सिंह, भुनेश्वर सिंह, इंदर शर्मा, शशि भूषण मिश्रा, गणेशजी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जीत बहादुर सिंह ,बलराम दास अग्रवाल, ओम नारायण महतो आदि का प्रयास प्रशंसनीय रहा।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सारण जिला परिषद की अध्यक्षा जय मित्रा देवी एवं उनके पति श्री अमरनाथ राय संयुक्त रूप से थे। विशिष्ट अतिथि सोनपुर ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी , डॉ हरिओम प्रसाद, श्री दीनानाथ प्रसाद शाखा प्रबंधक, महाराष्ट्र बैंक छपरा, श्री आर एन साह, सेवानिवृत्त मुख्य टी टी आई, छपरा , छठी लाल प्रसाद, विद्यासागर विद्यार्थी, जयचंद प्रसाद, कन्हैया कुमार थे, जिन्हें स्वर्वेद एवं अंग वस्त्र प्रदान कर संत प्रवर द्वारा सम्मानित किया गया।
पधारे सभी आध्यात्मिक श्रद्धालु जनों हेतु महाप्रसाद की व्यवस्था भी महर्षि सदाफल देव आश्रम सिंगही, छपरा द्वारा की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments