Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedलता मंगेशकर के निधन पर मशरक में शोक सभा आयोजित कर लोगों...

लता मंगेशकर के निधन पर मशरक में शोक सभा आयोजित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मशरक प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर सोमवार को मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी। कई संगीत प्रेमी महिलाओं ने भी उपस्थित रहकर लता दीदी को श्रद्धा अर्पित की। मौके पर भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,पवन आदर्श जनता मेडिकल,अतुल पांडेय समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शोक सभा में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तस्वीर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और अपने अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने कहा कि जब भी संगीत की बात होगी, सबसे पहले लता मंगेशकर का नाम लिया जाएगा। लता मंगेशकर का निधनं एक युग का अंत हैं लता मंगेशकर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, वे पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर था तथा माता का नाम शीवांगी मंगेशकर था। इनके पिता भी एक मशहूर संगीतकार थे। वहीं भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सदी की महान गायिका अमर हो गई। जब भी कहीं लता जी का कोई गाना बजेगा, तब लोग बड़ी सिद्दत के साथ उनको याद करेंगे। इस देश में संगीत का शायद ही कोई ऐसा अवार्ड होगा जो लता मंगेशकर को नहीं मिला हो। लता मंगेशकर को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से लेकर देश के सबसे प्रतिष्ठित भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।लता मंगेशकर के गाए गीत और उनकी सुरीली आवाज की कोई मिशाल नहीं है। लता दीदी भले ही चलीं गईं लेकिन उनके गीत अमर रहेंगे।

लता मंगेशकर के निधन पर मशरक में शोक सभा आयोजित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments