
रिविलगंज प्रखण्ड के इनई में NH 19 पर पृथ्वीराज चौहान द्वार पर प्रतापी राजा पृथ्वीराज चौहान की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय भाजपा विधायक डॉ सी एन गुप्ता , प्रचार्य अरुण कुमार सिंह, भाजपा नेता रामाकांत सिंह सोलंकी ,प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज,,जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रचार्य शेष चौहान, प्रो शंकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पृथ्वी राज चौहान के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि से हुआ।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान हिंदू हृदय सम्राट थे मजबूत भारत के लिए उन्होंने कुर्बानी दी। विधायक ने इनई पंचायत के पश्चिमी छोर रिविलगंज नगर पंचायत के सीमा पर पृथ्वी राज चौहान बनाने का मांग को बढ़ाते हुए कहा कि आप इसके लिये आगे बडे हम इस पर कार्य करेंगे।
जयंती समारोह में बोलते हुए भाजपा नेता प्रचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने शक्तिशाली भारत की नींव रखी ,पृथ्वी राज की जीवनी को आज के युवायो की जानने की जरूरत है।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाकांत सिंह सोलंकी ने कहा कि पृथ्वी राज चौहान भारत बर्ष के राजा दशरथ के बाद दूसरा राजा थे जो शव्द वेदी वाण चलाते थे । पृथ्वी राज चौहान दिल्ली के अंतिम हिन्दू शासक थे।।
इनई पंचायत के मैट्रिक में 70 प्रतिशत से ज्यादा वाले अंक पत्र के बच्चे,बच्चियो जैसे नंदनी,आदित्य,शुभम कुमार, क्रिष कुमार सहित दर्जनों को घड़ी पृथ्वीराज चौहान के नाम पर घड़ी से सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता प्रखण्ड प्रमुख डॉ राहुल राज ने कहा कि पृथ्वी राज चौहान ने विरासत के लिए त्याग की चर्चा होनी चाहिए । पृथ्वी राज चौहान मात्र 13 वर्ष में राजा बने थे। पृथ्वीराज चौहान सनातन धर्म प्रतीक थे।
कार्यक्रम की संचालक पूर्व भाजपा महामंत्री श्रीनिवास सिंह ने किया एवं कार्यक्रम में मुख्य रुओ से पंचायत के पूर्व सरपंच चंद्र किशोर सिंह, शिक्षक आनंद मोहन सिंह, समाजसेवी राम चन्द्र सिंह ,अखिलेश्वर सिंह प्रो अजय नारायण सिंह, रंजीत सिंह , मुखिया प्रतिनिधि राजन सिंह,,उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह पूर्व भाजयुमो महामंत्री वरुण सिंह राजीव रंजन चौहान प्रमोद कुमार,,संजीव सिंह,रणधीर कुमार रिविलगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी वारसी एवं मंडल महामंत्री विनोद सिंह , डॉ राज किशोर गुप्ता, भोला सोनी,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
कार्यकर्म की अध्यक्षता भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया ,धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन चौहान ने किया।


