Sunday, December 3, 2023
HomeUncategorizedरिविलगंज के इनई में पृथ्वी राज चौहान द्वार के पास वीर शिरोमणी...

रिविलगंज के इनई में पृथ्वी राज चौहान द्वार के पास वीर शिरोमणी पृथ्वी राज चौहान की जयंती प्रो शंकर सिंह जी के अध्यक्षता में मनाई गई।


कार्यक्रम की सुरुआत वीर शिरोमणी पृथ्वी राज चौहान के चित्र पर सभी गण्यमान्य लोगो के द्वारा पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर नमन किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शिक्षाविद भाजपा नेता प्राचार्य अरुण कु सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणी पृथ्वी राज चौहान का जन्म 1166 सन इसवी में जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष द्वारशी के दिन हुआ था। पृथ्वी राज चौहान भारतीय इतिहास में एक बहुत ही अविश्वनीय नाम है ,चौहान वंश में जन्मे पृथ्वी राज चौहान आखिरी हिन्दू शासक भी थे , महज 11 वर्ष आयु में ,उन्होंने अपने पिता के मृत्यु के पश्चात दिल्ली और अजमेर शासन संभाला और उसे कई सीमाओं तक फैलाया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान पृथ्वी राज चौहान जयंती समारोह में बोलते हुए कहा कि वीर शिरोमणी पृथ्वी राज चौहान एक जाति का राजा नही थे बल्कि पूरे हिन्दू साम्राज्य के शासक थे , हमे हिन्दू महापुरुषों के वीरता एवं जीवनी के बारे मे नही बताया नही गया। देश के आजादी के बाद भी द ग्रेट अकबर पढ़ाया गया लेकिन ,वीर शिरोमणी पृथ्वी राज चौहान, महाराणा प्रताप,रानी लक्ष्मी बाई, वीर कुँअर सिंह सहित सैकड़ो हिंदू वीर महापुरुषो के बारे में नही बताया गया जो आज के पीढ़ी को जानने की जरूरत है, पृथ्वी राज चौहान मोहम्मद गोरी को युध्य में 17 बार हराया फिर छोर देते थे 18 वे वार छल से मो गोरी ने पृथ्वी राज को पकड़ लिया एवं दोनों आँख को फोर दिया तब उनके मित्र चन्दरबाई ने मंत्र बोला ” चार बॉस चौविस गज अंगुल अस्त्र प्रमाण, एते पर सुल्तान है मत चूको चौहान” इसी वाणी पर पृथ्वी राज चौहान ने शब्द वेदी बाण से मो गोरी को तीर से मार डाले ।
रिविलगंज प्रखण्ड के पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष सह इनई के सरपंच प्रतिनिधि चंदकिशोर सिंह ने कहा आज हम सभी हिन्दू को संगठित होने की जरूरत है हम सभी जाति के नाम पर बिखते जा रहे है जो भविष्य के लिये अच्छा नही है। पृथ्वी राज चौहान के सेना में घोड़ो का बहुत बड़ा फौज था ,उनके सेना में 70 हजार घोरसवार सैनिक थे, 2 लाख 30 हजार घोड़ा थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इनई पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकश सिंह, रिविलगंज मण्डल भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह,समाजसेवी सुशील सिंह,इनई पैक्स अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, इनई,उप सरपंच उमेन्द्र सिंह, समाजसेवी कन्हैया सिंह,,वार्ड सदस्य विजय सिंह, रणधीर सिंह, विशाल राज चौहान,पूर्व उपसरपंच अरबिंद सिंह,जेपी सिंह,पप्पू टेलकम,राजीव रंजन चौहान,पंच टूटू सिंह,चुमन सिंह,रामानुप सिंह,वीरेश्वर सिंह, डॉक्टर मुकेश सिंह,सन्नी सिंह,मुकेश लाइट,राहुल सिंह,अभिषेक राजन,गोलू सिंह,बिट्टू सिंह,सुधांशू सिंह,मुन्नू सिंह,आदित्य सिंह,ककु सिंह,पवन सिंह,चंचल सिंह सहित सैकड़ो गण्यमान्य लोग शामिल हुए,सभा का संचालन कन्हैया कु सिंह ने किया ,धन्यवाद ज्ञापन विशाल चौहान ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments