Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedराज्य में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है: सिग्रीवाल

राज्य में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है: सिग्रीवाल


मनीष पाण्डेय मिन्टू

मांझी/सारण महाराजगंज लोकसभा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल शनिवार को मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव पहुंच कर बीते दिनों कतिपय कारणों से पिटाई के बाद उपचार के दौरान मृतक अमितेश कुमार सिंह व राहुल कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार गुंगी-बहरी हो चुकी है, जिससे अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। इसलिए कानून पर भरोसा रखें। इसका दंड कानून के द्वारा जरुर मिलेगा। उन्होंने गांव व क्षेत्र के लोगों से आपसी सौहार्द्र तथा शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने की अपील की। इस दौरान परिजनों ने सांसद से गांव में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह “रमण”, भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी चैतेंद्रनाथ सिंह, भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप सिंह पप्पू, जलालपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, मकेश्वर सिंह, नीरज सिंह, बंटी ओझा, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, विंदु सिंह अभय सिंह आदि के अलावा मृतक युवकों के परिजन वह ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments