Saturday, September 23, 2023
HomeUncategorizedमिड डे मील खाने की जांच उप विकास आयुक्त सारण के द्वारा-31...

मिड डे मील खाने की जांच उप विकास आयुक्त सारण के द्वारा-31 मई 2023 सारण,छपरा



आज दिनांक 31 मई 2023 को साप्ताहिक जांच के क्रम में उप विकास आयुक्त सारण श्रीमती प्रियंका रानी बनियापुर प्रखंड के कन्हौली मनोहर पंचायत अवस्थित मध्य विद्यालय पुछरी बनियापुर भाग-2 पहुंची।निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त महोदय ने बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मिल खिचड़ी खाते हुए बच्चों से वार्ता कर विद्यालय में मिल रहे हो मिड डे मील एवं पढ़ाई लिखाई के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में केंद्र संख्या-46 वार्ड संख्या 15 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया। जांचोपरांतअद्यतन स्थिति का प्रतिवेदन आज ही उप विकास आयुक्त के द्वारा जिला पदाधिकारी सारण को समर्पित किया जाएगा।
जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी
सारण, छपरा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments