
आज कुलपति ने राजेंद्र महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
डॉक्टर राजीव कुमार मिश्रा 10.40 बजे आये। प्रोफेसर अशोक कुमार सिन्हा,अजय कुमार, डॉक्टर आलोक वर्मा,डॉक्टर पूनम, कन्हैया, इकबाल इमाम ने 10.45 तक अटेंडेंन्स नही बनाया था।डॉक्टर नेहा दूबे ने 10.45 मे उपस्थिति बनाया वैसे उन्होने बताया कि 8.00 बजे से वे मनोविज्ञान विभाग मे रिपेयरिंग का कार्य करवा रही थीं।रश्मि जोकि असिस्टेंट के पद हैं ,10.46 में महाविद्यालय मे आयीं।ओम प्रकाश शिक्षकेतर कर्मचारी अनुपस्थित थे।राम बाबू और अजीत राय अनुपस्थित थे। डॉक्टर ज्योत्स्ना बनस्पति विभाग सी एल पर थीं।
माकुलपति महोदय ने कहा कि कुल 46 शिक्षक राजेंद्र महाविद्यालय मे स्थाई शिक्षक हैं ,जिसमे से 10.45 तक 19शिक्षक 10.45 तक अटेंडेंन्स नहीं बनाया था।
कुल गेस्ट टीचर की संख्या 26है, जिसमे 21 ने 10.45 तक अटेंडेंन्स नही बनाया था।कुल शिक्षकेतर कर्मचारियो की संख्या 25है, कुल 5 लोगों ने 10.45 तक अटेंडेंन्स नहीं बनाया था।
माननीय कुलपति महोदय प्रमोद कुमार सिंह इंजीनियर को भी साथ मे ले गये थे।जो छत टूटी हुई हो उसकी शीघ्र मरम्मत का काम प्रारंभ होगा।
माननीय कुलपति महोदय ने कहा कि डॉक्टर रेखा कुमारी निदेशक हायर एजुकेशन राजेंद्र महाविद्यालय मे आने वाली हैं।माननीय कुलपति महोदय से उन्होने वस्तुस्थिति की जानकारी लिया और वे स्वयं निरीक्षण के लिए आने वाली हैं।


