


मांझी। मांझी प्रखण्ड के महम्मदपुर पूरब पट्टी छठ घाट के समीप विधिवत पूजा पाठ कर नया छठ घाट का मुखिया सिया देवी ने किया उद्धघाटन। छठ व्रतियों को दिया छठ का उपहार। इस अवसर पर मुखिया ने छठ व्रतियों के बीच फल व वस्र का वितरण भी किया। उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी श्री शैलेन्द्र उपाध्याय ने बताया की आस्था का महापर्व छठ पर्व में पुराना घाट होना व छोटा होने से छठ व्रतियों को काफी कठिनाई हो रहा था। छठ पर्व में पुनीत कार्य करने का मौका मिला ये हमारी सौभाग्य है। श्री उपाध्याय के काम से छठ व्रतियों में ख़ुशी का माहौल है। उद्धघाटन समारोह मे मदन उपाध्याय मनबोध तिवारी मुन्ना सिंह सुरेश तिवारी प्रेम पंडित भानु द्विवेदी रामशंकर मिश्रा बिनय कुमार दुबे संजय तिवारी 15 नम्बर वार्ड सदस्य बंसती देवी सभापति देवी हिराझरी देवी उप मुखिया राजकिशोर यादव मनोज महतो भोला महतो व मठ के महंत श्री रमेश दास आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


