Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedभारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन...

भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल में किया गया

भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, रूप नारायण मेहता प्रदेश मंत्री सह प्रभारी बूथसशक्तिकरणअभियान, विनय कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति, रामदयाल शर्मा जिलाध्यक्ष, ज्ञानचंद मांझी पूर्व विधायक गरखा, अरविन्द सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर सह प्रभारी महाराजगंज लोकसभा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता ने अपने सम्बोधन में भाजपा सरल ऐप्प को सभी कार्यकर्त्ताओं को डाऊनलोड करने का आह्वान किया। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पन्ना प्रमुख, बूथ कमिटी, अल्पकालिक विस्तारक, बनाने पर जोर दिया। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में केन्द्र सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की चर्चा की तथा सभी कार्यकर्त्ताओं से इसका प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। अपना बूथ सबसे मजबूत पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को बताया। भाजपा कार्यकर्त्ताओं में बजरंगबली सा तेज है उनके बदौलत हीं हम 2024 का लोकसभा तथा 2025 का विधानसभा का चुनाव सभी सीटों पर जीतेंगे। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा राष्ट्रपति के अभिभाषण को सभी शक्तिकेन्द्रों पर सुनाया जाएँगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदयाल शर्मा ने किया। संचालन महामंत्री शान्तनु कुमार ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत देव कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर किया। धन्यवाद ज्ञापन गरखा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने किया।
कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य उमेश तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हर नारायण सिंह, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जय शंकर बैठा, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, विरेन्द्र पाण्डेय, आईटी सेल जिला संयोजक मुन्ना सिंह कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक हेम नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments