Tuesday, December 5, 2023
HomeUncategorizedभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन स्वागत सारण की भूमि पर ऐतिहासिक एवं...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन स्वागत सारण की भूमि पर ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा- रणजीत कुमार सिंह



भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह 31.5 .2023 को गर्ल स्कूल में अवस्थित प्रेक्षागृह में 11:00 अपराहन में रखा गया है समारोह के बाद मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र से लेकर बूथ अध्यक्षों तक की बैठक बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी लेंगे तत्पश्चात बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सारण की कोर कमेटी की बैठक भी आहूत की गई समारोह की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह सहित सभी जिले के पदाधिकारी बड़े नेतागण पूर्व अध्यक्षगण एवं सारण एवं महाराजगंज के माननीय सांसद एवं माननीय विधायक अपने अपने क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं जनसंपर्क कर रहे हैं एवं कार्यकर्ताओं साथ बैठक कर रहे हैं, विभिन्न मंडलों का दौरा एवं मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक करने के बाद जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी का सारण के धरती पर आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है गर्ल्स स्कूल में अवस्थित प्रेक्षागृह में सर्वप्रथम उनका स्वागत एवं अभिनंदन सारण के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा जो ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा, उसके बाद पर पदाधिकारियों के साथ बैठक के होंगी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों की भी बैठक होगी तत्पश्चात एक जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक होगी, इस समारोह में सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष माननीय विधायक गण पूर्व विधायकगण माननीय सांसद सभी आमंत्रित हैं कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण लगे हुए हैं सभी नेतागण क्षेत्र का भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर रहे हैं जिला अध्यक्ष के साथ संपर्क एवं भ्रमण करने वालों में महामंत्री विवेक कुमार सिंह, शत्रुघ्न भगत ,धर्मेंद्र साह, जिला मंत्री राजेश सिंह, सत्यानंद सिंह, अर्जुन सिंह,रंजन यादव, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, संजय सिंह ,प्रवक्ता गुड्डू चौधरी, गायत्री देवी, तारा देवी ,अनु सिंह, पूजा शर्मा, मनोज कुशवाहा, निरंजन शर्मा, एवं नगर अध्यक्ष राजेश फैशन,सनी प्रकाश चंदू अनूप यादव ,शत्रुघ्न चौधरी, सहित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वृंद कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षेत्र भ्रमण एवं बैठके कर रहे है ,।।
बलवंत सिंह,
जिला मीडिया प्रभारी
गुड्डू चौधरी,
जिला प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण बिहार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments