
20 जुलाई 2022को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला, मालिक पचघडा़ थाना क्षेत्र में नशीला शराब पीने से दर्जनों लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें छपरा जोगिनीया कोठी निवासी त्रिभुवन पंडित पिता रंग लाल पंडित की भी मृत्यु हो गई थी। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश के सचिव श्री उमेश राय के आग्रह पर मांझी के पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह ने, भाजपा सारण जिला उपाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह, भाजपा आईटी सेल संयोजक सह श्री राम दरबार सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव कमल कुमार एवं संजीव कुमार पटेल के साथ शोक संवत परिवार से मिलकर सांत्वना दी और 10 हजार रूपया का आर्थिक मदद उनके पुत्र विकास कुमार एवं पत्नी मनीषा पंडित को दी गई।
साथ ही साथ यह भी कहा गया कि पश्चिमी बंगाल के भाजपा के शीर्ष नेता पश्चिम बंगाल सरकार से मुवावजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।


