Sunday, June 4, 2023
HomeUncategorizedबिहार में पत्रकारिता का मापदंड निर्धारित कर राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून...

बिहार में पत्रकारिता का मापदंड निर्धारित कर राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग तेज

रिविलगंज।सारण। बिहार में पत्रकारिता का मापदंड निर्धारित कर राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को अंजाम तक पहुंचाने के आंदोलन का जेपी की जन्मस्थली सिताब दियारा से आगाज किया गया। बुधवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के नव मनोनीत प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के समूह द्वारा जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन का विधिवत श्री गणेश किया गया। माल्यार्पण के पश्चात श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार के श्रम संसाधन मंत्रालय से पंजीकृत एबीपीएसएस देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की अपनी एक सूत्री मांग को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया के नेतृत्व में अगले वर्ष दो अक्टूबर से पोरबन्दर गुजरात से दिल्ली तक की देशब्यापी पत्रकार सुरक्षा यात्रा निकाल रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल आर्थिक सामाजिक एवम सांवैधानिक स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बिहार के प्रत्येक जिलों में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। जेपी को नमन करने वालों में पत्रकार बीरेश सिंह संजय कुमार पाण्डेय।द्वय। मनीष पाण्डेय मिन्टू रोहित कुमार सिंह तथा पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments