Wednesday, December 6, 2023
HomeUncategorizedबाबू स्व सकल देव सिंह की जयंती को लेकर शाहिद चौक गारखा...

बाबू स्व सकल देव सिंह की जयंती को लेकर शाहिद चौक गारखा से निकला गया पैदल मार्च

छपरा – गड़खा प्रखंड के अढुपुर गांव में 21 सितम्बर को बाबू स्व. सकलदेव सिंह के प्रतिमा का अनावरण होगा। इस अवसर पर जुटेंगे बिहार के मंत्री और राजनेता उक्त बातें झारखंड के कांग्रेस महासचिव सह् उनके पुत्र रणविजय सिंह एवं एमएलसी सचितानंद राय ने शहीद चौक स्थित शाहिद इंद्रेदेव चौधरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनकी काफिला बसंत रोड होते हुए रामपुर बाजार स्थित भगत सिंह के बने हुए स्मारक पर माल्यार्पण कर वहां से कैंडल मार्च निकलाते हुए अढ़ुपुर उनके आवास पर पहुचा
रणविजय सिंह ने कहा कि स्व. सकलदेव सिंह सारण के गड़खा प्रखंड स्थित अढ़ुपुर गांव के जन्मे और बिहार से झारखंड तक समाज के नीचे तबके के लोगो कि सेवा में अपनी पूरी जीवन समाप्त कर दिए। इनके समय में झारखंड के धनबाद जिले में कभी भी सूर्य का अस्त नहीं हुआ, मजदूरों गरीबों के लिए बाबू सकलदेव सिंह 24 घंटे हाजिर रहते थे। आज उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके जन्म स्थान से शुरुआत करने की कोशिश की जा रही है जो, आने वाले समय में उनके नाम से गांव में एक अस्पताल और कॉलेज का निर्माण किया जाएगा जिसमें, गरीब परिवार को लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम मे बुद्धिजीवी समाजसेवी संगठन से लेकर सारण के सभी जनता को आमंत्रित कर रहा हूं जो कि शामिल होकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करे।
उक्त मौके पर हजारों की संख्या में रणविजय सिंह के समर्थक मौजूद थे
सुरेंद्र राय, दिनेश राय ,सचितानंद राय,ॐ प्रकाश शर्मा, बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल,रंजय सिंह,संतोष कुमार, विवेक शर्मा, गुड्डू सिंह, समेत सैकड़ो नेताओ मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments