Tuesday, December 5, 2023
HomeUncategorizedबनियापुर प्रखंड में उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया बिहार जातीय आधारित...

बनियापुर प्रखंड में उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया बिहार जातीय आधारित गणना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

सारण, छपरा 02 अगस्त :
उप विकास आयुक्त, सारण, श्रीमती प्रियंका रानी के द्वारा प्रखंड कार्यालय बनियापुर में बिहार जातीय आधारित गणना की विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में बताया गया कि गणना कार्य में प्रतिनियुक्ति सभी कर्मी चार्ज स्तर पर रिपोर्टिंग कर लिया गया हैं। गणना कार्य हेतु पूर्व में गठित कोषांग क्रियाशील हो गए हैं। गणना कार्य हेतु पूर्व में प्रतिनियुक्ति प्रगणक, पर्यवेक्षक, और अन्य कर्मी जिनका अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है वे अपने पूर्व के चार्ज कार्यालय में योगदान कर दिए हैं।
उप विकास आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों/पदाधिकारियों को नए उत्साह के साथ बिहार जातीय आधारित गणना कार्य में जुट जाने की बात कही गई।

जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी
सारण, छपरा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments