Tuesday, December 5, 2023
HomeUncategorizedप्रदेश नेतृत्व एव संगठन का मुझ पर इस विश्वास एवं जिम्मेवारी देने...

प्रदेश नेतृत्व एव संगठन का मुझ पर इस विश्वास एवं जिम्मेवारी देने के लिए आभार



संगठन को मजबूत एवं सबको साथ लेकर चलना तथा सभी लोकसभा एवं विधानसभा में भाजपा मजबूती के साथ कामयाब हो यही मेरा लक्ष्य -रंजीत कुमार सिंह।
बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा बिहार के सभी नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की है इसमें भाजपा सारण छपरा को नया जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है रंजीत कुमार सिंह पूर्व में भाजपा के विभिन्न पदों पर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहे हैं अभी वर्तमान में सिवान जिला के प्रभारी है एक लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन कार्य करने का अनुभव रंजीत कुमार सिंह को रहा है इन्होंने लगभग सभी जिला अध्यक्षों के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव है इनके कार्य अनुभव को देखते हुए पार्टी ने विश्वास जताया है रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा में हर जिला अध्यक्ष की एक अवधि होती है उस अवधि के बाद एक दूसरे कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिलती है हम लोगों के लिए यह एक पद नहीं जिम्मेदारी है, इस जिम्मेवारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना सभी क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति मजबूत हो तथा सभी का साथ एवं सहयोग के साथ पार्टी को मजबूत बनाना मेरा लक्ष्य है घोषणा के साथ ही पार्टी के नेताओं ने श्री रंजीत सिंह को बधाई दिया बधाई देने वालों में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक पार्टी के मुख्य सचेतक जनक सिंह, पूर्व विधायकअनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश रमन,नि0 जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माझी,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपालगंज प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, विवेक कुमार सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौहान, रामाकांत सोलंकी, बलवंत सिंह, राजेश फैशन, श्रीनिवास सिंह, शत्रुघ्न भगत, संजय सिंह, मदन सिंह, निशांत राज, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, सुनील कुमार सिंह ,राजनाथ सिंह राजू, सर्वजीत ओझा, सुपन राय,सहित दर्जनों संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने और नेताओं ने शुभकामनाएं दिया एवं पार्टी के प्रति आभार जताया।।
विवेक कुमार सिंह,
प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण बिहार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments