Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedनेहरू युवा केन्द्र सारण कार्यालय में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की बैठक का...

नेहरू युवा केन्द्र सारण कार्यालय में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की बैठक का हुआ आयोजन ।

नेहरू युवा केंद्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्र कार्यालय मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रखंड के स्वतंसेवको सहित विभिन्न युवा मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया द्वारा वार्षिक कार्ययोजना अंतर्गत प्रस्तावित आगामी विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सभी स्वयंसेवको को लक्ष्य दिए। सघन स्वयंसेवक नामांकन कार्यक्रम , सेवा कार्यक्रम जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में ऐसे युवा जो किसी युवा मंडल से सम्बद्ध नही हो उनका नामांकन कर एक सूची तैयार की जायेगी जिसमे युवाओं की विशेषता या अन्य कौशल की भी जानकारी सम्मिलित होगी जिससे युवाओं को विभिन्न छेत्रो में स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयास किया जा सके। इसके साथ ही छह प्रखण्डों में संचालित युवा मंडल विकास अभियान के संदर्भ में भी समीक्षा की गई एवं सभी को त्वरित रूप से युवा मंडल निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। स्वच्छता श्रमदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, साइबर जागरूकता, वृक्षारोपण, सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत पंचायतो में विभिन्न जागरूकता अभियान का संचालन, सोशल मीडिया के संबंध में वृहद जागरूकता आदि अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम युवा उत्सव के संबंध में भी सभी स्वयंसेवको को जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक संख्या में युवाओ को पंजीकृत करने के लिये प्रेरित करने के लिये कहा गया। नेहरू युवा केन्द्र सारण के सेवानिवृत्त पूर्व लेखापाल अशोक कुमार सिंह ने भी सभी युवाओं को जीवन मे बड़ी सोच रखकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबंध में प्रेरित किया एवं युवा मंडल सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव ने भी सभी युवाओं को अपने सम्बोधन से प्रेरित किया। नमामि गंगे परियोजना में युवाओ की सहभागिता अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के संबंध में एवं आगामी गंगा कन्वेंशन के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा नमामि गंगे डी पी ओ नीतीश कुमार द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न युवा मंडलो को खेल सामग्री भी प्रदान की गई एवं सभी से फिट इंडिया को लेकर जागरुकता करने को भी कहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments