
छपरा नगर निगम के आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी एक अधिसूचना जारी करते हुए वर्तमान नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को विशेष सचिव स्तर पर प्रोन्नति किया गया है वही इस अधिसूचना को के जारी होते ही नगर निगम कर्मियों एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने मिलकर उन्हें शॉल एवं गुलदस्ते देकर अपने विशेष सचिव का स्वागत किया वहीं उप नगर आयुक्त अशीष रंजन ने बधाई देते हुए कहा कि यह छपरा नगर निगम के लिए सौभाग्य की बात है कि इतने बड़े अधिकारी का हमें मार्गदर्शन प्राप्त होगा अभी तक कई मापदंडों में छपरा नगर निगम के द्वारा सर्वोत्तम कार्य किया गया है कुछ ऐसे भी क्षेत्र है जिसमें नवीन नवीन ऊर्जा व्यापक मार्गदर्शन की आवश्यकता थी उस क्षेत्रों में भी सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त कर सकेंगे वही आज के इस आयोजन में नगर प्रबंधक नीरज कुमार झा सहायक अभियंता हिमांशु अर्चना रोशनी आरती नसीम रवि नवीन कुमार अभय कुमार झा सहित दर्जनों कर्मियों ने बधाई दी।


