Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedदेव दीपावली के शुभ अवसर पर 7 नवंबर सोमवार को 21000 दीयो...

देव दीपावली के शुभ अवसर पर 7 नवंबर सोमवार को 21000 दीयो से जगमग होगा सारण के विभिन्न मंदिर——अरूण पुरोहित धर्म प्रचारक

देव दीपावली के शुभ अवसर पर 7 नवंबर सोमवार को 21000 दीयो से जगमग होगा सारण के विभिन्न मंदिर——अरूण पुरोहित धर्म प्रचारक
—————————————-देव दीपावली के अवसर पर सोमवार 7 नवंबर को छपरा के सभी प्रमुख मंदिरों में दीप महोत्सव का आयोजन किया
जायेगा। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देव दीपावली मनाई जाती है। 2014 से महर्षी दधिचि आश्रम उमानाथ मंदिर में इसकी शुरुआत की गई जो लगातार यह कार्यक्रम चल रहा है इस बार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और युवा ब्राह्मण चेतना मंच के सहयोग से इसे छपरा के सभी प्रमुख मंदिरों में मनाया जाएगा। आज बाबा बटुकेश्वर नाथ पंच मंदिर दौलतगंज में दीप तेल बत्ती प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक, युवा ब्राह्मण चेतना मंच के जिला अध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा उर्फ मनोज बाबा, मंदिर के पुजारी ध्रुव कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना बाबा, लक्ष्मी मंदिर के पुजारी धन कुमार तिवारी, ने किया। इस अवसर पर सारण आईटीआई के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह और गौतम बंसल उपस्थित रहे। अरुण पुरोहित ने बताया 2014 में देव दीपावली मनाने की महर्षि दधीचि आश्रम उमानाथ मंदिर परिसर से शुरुआत की गई। जिसका लगातार विस्तार किया जा रहा है इस बार छपरा के सैकड़ों मंदिरों में सोमवार 7 नवंबर को संध्या 5:30 बजे मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से विभिन्न मंदिरों में तेल दिया और बत्ती पहुंचाया जाएगा। क्यों मनाई जाती है देव दीपावली इस पर प्रकाश डालते हुए अरुण पुरोहित ने कहा कार्तिक पूर्णिमा के दिनभगवान शंकर ने त्रिपुरासुर का वध किया। इसी खुशी में समस्त देवी देवता भूलोक के काशी में उपस्थित होकर गंगा तट पर दीप दान कर विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का शुभारंभ किया। सारण की धरा धरातल गौतम दधीचि श्रृंगी ऋषियों ,महर्षि का तपोस्थली रहा है। इससे इसका विस्तार सारण्य क्षेत्र में हुआ। समस्त सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह है कि वह अपने घर के पास मंदिर में जाकर 5 दीपक जलाएं और देव दीपावली मनाए। देव दीपावली मनाने से घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments