Wednesday, December 6, 2023
HomeUncategorizedजिलास्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे युवा

जिलास्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे युवा


नेहरू युवा केंद्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित मेगा कार्यक्रम जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसमे 15 से 29 वर्ष के युवक तथा युवतियाँ भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियां क़ी जा रही है। नेहरू युवा केंद्र सारण के तत्वाधान में आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम (ग्रुप में) तथा, जिला युवा सम्मलेन का आयोजन होगा। उक्त सभी विधाओं का आयोजन अक्टूबर माह मेँ होना है। इसके लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा अपने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको एवं विभिन्न युवा मंडलो के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में युवाओ को आवेदन के लिये प्रेरित करने को कहा गया है। आवेदन को केंद्र कार्यालय में जमा किया जा सकता है। प्रतियोगिता संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र सारण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। विभिन्न विधाओं में जिलास्तर पर चयनित युवाओं को राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता का भी अवसर प्राप्त होगा तथा अलग-अलग पुरस्कार की राशि भी प्रदान की जाएगी। जिले में भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से हर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय नम्बर पर आने वाले प्रतिभागियों को पांच सौ से पांच हज़ार तक के पुरस्कार दिए जायेंगे।
इससे सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए जिला युवा अधिकारी कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार दहियावा महमूद चौक से पश्चिम छपरा में समय 10 से 5 बजे तक एवं कार्यालय की ईमेल आईडी [email protected] पर सम्पर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments