Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedछपरा से बूढ़ा अमरनाथ के लिए सैकड़ो यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

छपरा से बूढ़ा अमरनाथ के लिए सैकड़ो यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

छपरा: शनिवार को छपरा जंक्शन से सैकड़ों की संख्या में तीर्थ यात्रियों का जत्था जम्मू कमशीर के पुंछ स्थित बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए अलग-अलग ट्रेनों से रवाना हुआ। इस मौके पर शुक्रवार की सुबह यात्रियों को विदा करने के लिए छपरा के कई गणमान्य लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जदयू अतिपिछड़ा बिहार श्री संतोष महतो एवं विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य संगठनों के नेता उपस्थित थे। स्टेशन पर मौजूद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जदयू अतिपिछड़ा बिहार श्री संतोष कुमार महतो ने यात्रियों के लिए पानी का इंतजाम के साथ कई अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया था इस दौरान उन्होंने ट्रेन में पानी की बोतलें व अन्य सामग्रियां चढ़ाई। जदयू नेता श्री संतोष महतो ने कहा कि 2 साल से यह यात्रा बंद थी। 2 साल बाद यह फिर से शुरू हो गई है। सावन के पावन महीने में होने वाली इस पवित्र यात्रा में देश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुचते हैं। इस अवसर पर जदयू नेता श्री महतो ने कहा कि यह यात्रियों का सौभाग्य है। इस दौरान 11: 25 में ट्रेन छपरा जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। श्री संतोष महतो ने बताया कि यात्री छपरा से दिल्ली कल पहुंचेंगे फिर दिल्ली से जम्मू के लिए ट्रेन पकड़ कर सीधे यात्रा शिविर में पहुचेंगे। छपरा जंक्शन हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। बिनोद सिंह, अनुज कुमार, रोहन कुमार,धनंजय कुमार,लक्ष्मी नारायण गुप्ता,अरुण पुरोहित,रितेश कुमार, सुनील कुमार,ब्रजकिशोर प्रसाद,मुखिया विष्णु साह,मुखिया उमेश सिंह,मुखिया बीरेंद्र साह,मुखिया मनोज महतो,छथिलाल प्रसाद,राहुल मेहता, प्रिया सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments