Saturday, September 23, 2023
HomeUncategorizedछपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उप विकास आयुक्त ने दिए...

छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

सारण, छपरा 07 जुलाई : उप विकास आयुक्त, सारण श्रीमती प्रियंका रानी के द्वारा छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया
सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा कंप्यूटरीकृत निबंधन सह दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहां पूर्व में दिए गये निदेश के आलोक में कार्य संपादित किया जा रहा था। ओ.पी.डी. में पहले की अपेक्षा अच्छी साफ सफाई थी। पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में ओ.पी.डी में एक सप्ताह के अंदर दो अतिरिक्त निबंधन काउंटर खोलने का निर्देश दिया गया था। जिसपर कार्य चल रहा था। 108 नंबर एंबुलेंस को आकस्मिक वार्ड के सामने खड़ा करने का निर्देश दिया गया। ओ.पी.डी के बाहर स्थित प्रतिक्षालय में पंखा नही चल रहा था। उसे अविलंब पंखा मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण करने का निर्देश दिया गया। वर्षा से होने वाले जल-जमाव से निपटने के लिए वैकल्पिक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में लगे आर.आओ. के पास लोगों को पानी पीने के लिए ग्लास रखने का निर्देश दिया गया। आकस्मिक वार्ड के पीछे नियमित साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया।

जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी
सारण, छपरा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments