


सारण, छपरा 03 जून :
सारण एवं गोपालगंज वन प्रमंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक- 03.06.2023 को आयोजित ‘ग्रीन कप’ शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री रामसुन्दर एम. वन प्रमण्डल पदाधिकारी, छपरा एवं श्री रजनीश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, सारण के द्वारा खेल भवन, छपरा में किया गया। जिसमें सारण, सीवान एवं गोपालगंज जिला से प्रतिभागियों के द्वारा भाग लिया गया। प्रतिभागियों की कुल संख्या 240 थी। जिसमें सबसे कम उम्र का प्रतिभागी 06 वर्ष का था । प्रतियोगिता में 10 सफल प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा। अब तक 03 राउण्ड का खेल हो चुका है।शेष राउण्ड का खेल, कल खेला जाएगा तथा पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी छपरा द्वारा बताया गया कि पर्यावरण सुरक्षा में नई पीढ़ी के बच्चों की भागीदारी अहम है। इसलिए वन विभाग द्वारा विभिन्न आयोजनो के द्वारा पर्यावरण की महत्ता को देखते हुए आमजनो एवं बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन कम से कम एक पौधा का रोपण हम सब अवश्य करें।


जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी
सारण, छपरा।
