
जय प्रकाश विश्विद्यालय कुलपति प्रोफेसर फारूक अली और समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोफेसर हरिश्चंद्र, पूर्व समन्वयक डाक्टर विद्या बाचस्पति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर अपने आवास से विदा किया।
प्रोफेसर हरिश्चंद्र समन्वयक महाविद्यालय विकास परिषद सह समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि विश्व विद्यालय स्तर पर 16 वालंटियर का चयन हुआ था और एक दल नायक के रूप में डॉ. कुमार पंकज, कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना का भी चुनाव हुआ। राजेन्द्र कॉलेज से निखिल राज और पुनीता कुमारी, जगलाल कॉलेज से अरसाद राजा और निसी कुमारी, रामनाथ कॉलेज से विशाल कुमार, महेंद्र महिला महाविद्यालय से प्रिया और रिया कुमारी, कमला राय कॉलेज से अनीश कुमार, डीएवी पी जी कॉलेज सिवान से संदीप शर्मा और संजीवनी कुशवाहा, पी एन कॉलेज परसा से रौशन कुमार, राजा सिंह कॉलेज सिवान से काजल कुमारी, जगदम कॉलेज से संध्या कुमारी, पी जी विभाग से रिशु कुमारी राज्य स्तरीय चुनाव शिविर में भाग लेने हेतु जा रहे है।


