Wednesday, October 4, 2023
HomeUncategorizedकुलपति ने किया पी जी परीक्षा एवं विभागों का औचक निरीक्षण,...

कुलपति ने किया पी जी परीक्षा एवं विभागों का औचक निरीक्षण, वनस्पति विज्ञान की शिक्षिका के वर्ग मे विद्यार्थियों के साथ बैठकर किये क्लास

*
आज पीजी की सेमेस्टर टू की परीक्षा का औचक निरीक्षण करने माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर फारूक अली पी जी साइंस ब्लाक में गये।कुलपति महोदय ने परीक्षार्थियों का निरीक्षण करके वानस्पति विज्ञान विभाग का निरीक्षण किये। अध्यक्ष स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग, डाक्टर सरफराज अहमद को आदेशित किया कि सभी सूक्ष्मदर्शी को प्लास्टिक कवर मे यथाशीघ्र करें।कुलपति महोदय ने पीजी लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया।कुलपति महोदय ने कहा कि यथाशीघ्र प्रोफेसर इंचार्ज लाइब्रेरी की भी नियुक्ति की जायेगी।कुलपति महोदय ने जन्तुविज्ञान विभाग का भी निरीक्षण किया।
अध्यक्ष स्नातकोत्तर जन्तुविज्ञान विभाग ने बताया कि जन्तुविज्ञान विभाग के शिक्षक डॉक्टर प्रशान्त कुमार एसोसियेट प्रोफेसर के लिए माननीय कुलपति महोदय ने बताया कि अटेंडेंन्स रजिस्टर देखने पर पता चला कि दिनांक 24.8.2022 से अपना अटेंडेंन्स नहीं बनाए हैं।कुलपति महोदय ने बताया कि 25.8.2022 को वे सी एल पर थे।26.8.2022 को उनके अन्डर मे वाइवा हुआ। 29.8.2022को वे अनुपस्थित थे।30.8.2022 को माननीय कुलपति महोदय के कार्यालय मे मीटिंग मे डॉक्टर प्रशान्त कुमार आये थे। माननीय कुलपति महोदय ने कहा कि 31.8.2022 एवं 1.9.2022 को भी उनका अटेंडेंन्स नहीं बना है।
कुलपति महोदय प्रोफेसर फारूक अली वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर सुनीता कुमारी सिंह के वर्ग मे छात्रों की बेंच पर बैठ गये।डॉक्टर सुनीता सिंह बोलीं कि सर हम आपके सामने कैसे पढा सकते हैं।कुलपति महोदय के बहुत कहने पर पुनः वे अपना वर्ग संचालन प्रारंभ कीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments