
विधि-व्यवस्था संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला दंडाधिकारी



शुक्रवार, दिनांक 17.06.2022: जिला दंडाधिकारी सारण श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सारण श्री संतोष कुमार के द्वारा भारत सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना के विरोध स्वरूप दिनांक 18.06.2022 को कतिपय राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित ‘बिहार बंद के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक पूर्व प्रशासनिक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जिला दंडाधिकारी महोदय ने कहा कि विधि-व्यवस्था का संधारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। आज देर रात्रि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक में जिला दंडाधिकारी महोदय ने विधि-व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण निदेश दिया।
दिनांक 18.06.2022 को बिहार बंद के दौरान जिलासंयुक्तादेश से दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति (Deployment) की गई है।जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कि विधि-व्यवस्था संधारण हेतु चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की संयुक्त गश्ती टीम गठित करा ली जाय तथा *लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कराते हुए कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाय। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल दिनांक 18.06.2022 को पूर्वाहन / प्रातः 04 बजे से ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।दिनांक18.06.2022 को बिहार बंद के दृष्टिगत *संवेदनशील* स्थानों के संबंध में आसूचनाओं का संग्रहण कर उसे चिन्हित करते हुए पूर्व आवश्यक प्रशासनिक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।विरोध के दौरान दर्ज प्राथमिकी से संबंधित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को निदेशित किया गया।
निरोधात्मक गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करने को कहा गया।किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थिति* से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं सुरक्षित पुलिस बल को रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही त्वरित प्रत्युत्तर बल Quick Response Teams (क्यूआरटी) का भी गठन कर उसे तैयार रखने को कहा गया।
अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया।
स्थानीय थाना के स्तर पर भी सतत् पुलिस पेट्रोलिंग कराते हुए कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बलों (RPF) के सहयोगार्थ दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायगी।आकस्मिकता से निपटने हेतु आवश्यक उपकरणों यथा वाटर कैनन, अश्रु गैस एवं लाठी टीमों का गठन कर लेने की जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय ने दी।वरीय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर प्रतिनियुक्त करते हुए उनके साथ विडियोग्राफर की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गतिशील रहते हुए स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण रखेंगे। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं प्रातः काल से ही जिले सभी संवेदनशील स्थलों का परिभ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे।


जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सारण।