




सारण, छपरा 01 जुलाई : आज उप विकास आयुक्त, सारण श्रीमती प्रियंका रानी के द्वारा छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कंप्यूटरीकृत निबंधन-सह-दवा वितरण केंद्र के बाहर समय सारणी अंकित करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में पहले की अपेक्षा अच्छी साफ सफाई पाई गई। पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में ओ.पी.डी. में अतिरिक्त निबंधन काउंटर का निर्माण कराया जा रहा है।
ओ.पी.डी में स्थापित Automatic Test machine का निरीक्षण किया गया। उक्त मशीन का आवश्यक रख रखाव तथा सुरक्षा का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल परिसर में वर्षा के जल-जमाव से निपटने के लिए BMSICL से आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। पहले की अपेक्षा अभी वर्तमान में अस्पताल में बेहतर व्यवस्था पाई गई। Emergency ward में स्थित दवा के भंडार का निरीक्षण किया गया। भंडार को व्यवस्थित तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया गया।
सदर अस्पताल में स्थित जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भोजन की गुणवत्ता को बेहतर करने का निर्देश दिया गया।
जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी
सारण, छपरा।
