


माँझी/मनीष पाण्डेय मिन्टू


शुक्रवार की शाम आसमान में रहस्यमयी चाँद दिखा।इसे देख लोगों में कौतूहल छा गया।चाँद एकदम हँसिये की तरह दिख रहा था और ठीक उसके नीचे एक बड़े से तारा के आ जाने से चाँद की खूबसूरती और बढ़ गई।खगोलीय घटना को मोबाइल व कैमरे में लोगों ने कैद करना शुरू कर दिया।पूरे सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा “चाँद की खूबसूरती को चार चाँद लगा रहा तारा” माँझी प्रखंड के कई गांवो के लोग अपने छत से इस अद्भुत दृश्य को टकटकी लगाए देखते मिले।
रामनवमी और रमजान माह के पहले दिन आसमान पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दरअसल आज शाम होते ही आसमान में चांद कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिया।आसमान में शोभा बढ़ा रहे चांद के नीचे एक बिंदी देखने को मिली, जो लोगो के लिए न केवल रहस्य बना हुआ है, बल्कि कौतूहल का विषय भी बना है। कुछ लोग इसे विज्ञान से तो कुछ लोग इसे आस्था से जोड़ कर देख रहे है।
