
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक सुर में आज वित्त मंत्री श्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए देश के बजट को अभूतपूर्व बताएं भारतीय जनता पार्टी के सिवान के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता
रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट अपने आप में एक अभूतपूर्व बजट है जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है देश निरंतर तेज गति से विकास कर रहा है देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही यह पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व की बात है, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष गोपालगंज के प्रभारी वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जहां पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी है भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा एवं विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि बजट देश को मजबूत करने वाला बजट है जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई के पात्र हैं इस वजह से सभी क्षेत्रों में विकास को और गति मिलेगी भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट भारत को एक मजबूत आर्थिक देश एवं राष्ट्र शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा जहां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी से जूझ रही है भारत की अर्थव्यवस्था निर्बाध गति से आगे बढ़ रही है निर्मला सीतारमण एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि देश आज आर्थिक मजबूत राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व के मानचित्र पर स्थापित है।
विवेक कुमार सिंह
प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण बिहार


