
बिहार में अब अपराधी और मनचले के प्रति सरकार भी बहुत सख्त नजर आ रही है। ताजा मामला छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र के अकिलपुर की है। जहां एक कांड में मनचले युवक के प्रति गंभीर लगाया गया था। जिसमे युवती ने पिछले साल एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। और कहा गया था कि वह अपने घर से कहीं जा रही थी। तभी उसको शौच लगा और वह सड़क किनारे झड़ी में गई। तभी कुछ मनचले ने उसे अकेले देख अगवा कर उसके साथ जोर जबरदस्ती एवं वीडियो बना लिए, जिसके बाद वीडियो फ़ोटो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल करने लगे। तब युवती ने अपना आप बीती कहानी थाने में बताई और प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी कांड में मनचले के युवक फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। लेकिन अपराधी पुलिस के हाथ नही आये जिसके बाद कोर्ट के आदेश आया। जिसके बाद अकिलपुर मनचले युवक के घर पर बुलडोजर चलवा दी गई। जिससे मनचले और इस तरह के मंसूबा वाले व्यक्तियों के प्रति डर का माहौल बना रहे।


